फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Beneficiaries honored in BJP office

हाथरस : भाजपा दफ्तर में किया लाभार्थियों का सम्मान

Sat, 04 Jun 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Beneficiaries honored in BJP office
हाथरस : भाजपा कार्यालय पर लाभार्थियों का सम्मान करते जनप्रतिनिधि। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार के आठ वर्ष वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लाभार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
भाजपा के जिला प्रभारी चौ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। केंद्र सरकार की सबसे बड़ी अभूतपूर्व उपलब्धि यह रही कि कोरोना काल में न सिर्फ महामारी को बढ़ने से रोका गया, बल्कि विश्व में सर्वप्रथम सबसे सस्ती और सबसे प्रमाणित वैक्सीन बनाने का काम किया गया। पूरे देश में इस दौरान प्रत्येक नागरिक की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ साथ दैनिक जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति की गई, जो कि पूरे विश्व में एक अभूतपूर्व उदहारण बन गई। देश की आंतरिक और सीमावर्ती सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि एकमात्र भाजपा सरकार ही जनता को पूर्णरूपेण समर्पित सरकार है। केंद्र सरकार ने हर एक योजना समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई है। संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, हरीशंकर राना, अनिल सिसौदिया जिला मीडिया प्रभारी, विवेक वार्ष्णेय जिला सह मीडिया प्रभारी, शरद माहेश्वरी, राजपाल सिंह, शिवदेव दीक्षित, धर्मेंद्र उपाध्याय, विष्णु बघेल, गोवर्धन सिंह, हेमलता, शेर सिंह, हनीफ खान, रमेश, राजपाल, गोपालीराम, संतोष शर्मा, भगवानदास, बबलू शर्मा, जगदीश सिंह, सत्यवीर, प्रेम सिंह, सुधीर कुमार, गजेंद्र सिंह, अनिल कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed