{"_id":"653a83056559bf59310dab5f","slug":"hathras-beer-seller-dies-in-road-accident-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: हाथरस के बियर विक्रेता की मौत, ससुराल जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: हाथरस के बियर विक्रेता की मौत, ससुराल जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Thu, 26 Oct 2023 08:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 26 Oct 2023 08:47 PM IST
सार
संतोष कुमार निवासी विसावर, सादाबाद की नवादा में ससुराल है। गोवर्धन स्थित एक बियर की दुकान बंद पर वह विक्रेता के तौर पर काम करते थे। 25 अक्तूबर रात को दुकान बंद कर ससुराल जा रहे थे। नवादा के पास उन्हें किसी वाहन ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के नवादा के पास 25 अक्तूबर रात बियर विक्रेता की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मूलरूप से हाथरस जिले के सादाबाद का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
संतोष कुमार (25) पुत्र बलवीर निवासी विसावर, सादाबाद की नवादा में ससुराल है। गोवर्धन स्थित एक बियर की दुकान बंद पर वह विक्रेता के तौर पर काम करते थे। बुधवार रात को दुकान बंद कर ससुराल जा रहे थे। नवादा के पास उन्हें किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
मृतक युवक के पास से मिले आधार कार्ड के माध्यम से उसकी शिनाख्त हुई। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार शव परिजनों को सौंप दिया है। उनकी तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच के क्रम में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन