फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Beautiful garden made on the roof in the Corona period

हाथरस : कोरोना काल में छत पर ही बना दी खूबसूरत बगिया

Sun, 23 May 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Beautiful garden made on the roof in the Corona period
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दमदमा निवासी व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय कोरोना काल में अपना पूरा समय घर की छत पर लगे बगीचे को दे रहे हैं। उन्होंने अपनी छत पर ही एक सुंदर बगिया तैयार की है, जिसमें उन्होंने अनेक प्रजातियों के फूल और वनस्पति के पेड़ तो लगाए ही हैं, साथ ही वह रासायनिक खाद से मौसमी सब्जियां भी उगा रहे हैं।
विपिन ने कड़ी मेहनत से यह बगिया तैयार की है। गमलों में आने वाले सैकड़ों प्रजातियों के फूलों की पौध उन्होंने इस बगिया में लगा रखी है। प्रतिदिन कई घंटे वह इस बगिया को संवारने में खर्च करते हैं। वर्मी कंपोस्ट खाद का प्रयोग कर पौधों को बड़ा किया गया है। इन पौधों पर रंग-बिरंगे फूल छत की शोभा बढ़ा रहे हैं। यहीं पर अनेक सब्जियों की भी पैदावार की जा रही है। इस मौसम में टमाटर, लौकी, खीरा, तोरई, मूली और अन्य सब्जियां पैदा हो रही हैं। वार्ष्णेय ने बताया कि पेड़-पौधों से उनका शुरू से ही लगाव रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने जीटी रोड स्थित वार्ष्णेय ग्रुप ऑफ एजुकेशन के परिसर में भी हजारों की संख्या में पेड़-पौधे लगा रखे हैं। यहां गुलाब की भी बड़ी नर्सरी है। उनके मन में घर की बड़ी छत पर भी हरियाली लाने का ख्याल आया तो उन्होंने इसके लिए कई जगह जाकर अध्ययन किया। उसके बाद छत पर ही मिनी बगीचा बना डाला। अब यहां अच्छी हवा मिलती है। वातावरण भी शुद्ध रहता है। उनके उद्यान में काफी पक्षी भी आकर प्रकृति के इस मनोहारी नजारे का चहचहाते हुए आनंद लेते हैं विपिन ने लोगों से आग्रह किया कि वे भी अपने घर के खाली स्थान में गमलों को प्रयोग कर पौधरोपण कर सकते हैं। सुबह इन पौधों की हरियाली देखकर मन उमंग से भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed