{"_id":"6373d08cf4a35b3c241298b6","slug":"hathras-be-vigilant-in-schools-regarding-dengue-chikungunya-hathras-news-ali30481789","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डेंगू-चिकनगुनिया को लेकर स्कूलों में बरतें सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डेंगू-चिकनगुनिया को लेकर स्कूलों में बरतें सतर्कता
विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते प्रकोप से बचाव के उपाय किए जाने के संबंध में शिक्षा निदेशक (बेसिक)ने आदेश जारी किया है। इसमें स्कूलों में बच्चों को फुल पैंट और शर्ट पहनने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को पत्र जारी कर आदेश का कड़ाई से पालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
पत्र में कहा गया है कि प्रार्थना सभा में संचारी रोगों और उससे होने वाली समस्याओं के संबंध में बच्चों को जानकारी देने के लिए कहा गया है, ताकि वह अपने परिवार में भी जागरूकता फैला सकें, क्योंकि डेंगू एवं चिकनगुनिया का प्रकोप तीव्रता से बढ़ रहा है, जिससे छात्र-छात्राएं भी प्रभावित हो रहे हैं।
डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए आवश्यक है कि छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को विद्यालय के माध्यम से जागरूक किया जाए, जिससे इनके प्रकोप से छात्र-छात्राओं को बचाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
इन बातों पर ध्यान देने के दिए निर्देश
-सभी छात्र-छात्राएं पूरी बांह की शर्ट एवं फुल पैंट पहनकर विद्यालय आएं।
- प्रतिदिन प्रार्थना सभा में संचारी रोगों एवं उससे होने वाली समस्याओं के संबंध में बच्चों को जानकारी दी जाए और गांव में जागरूकता रैलियां निकाली जाएं।
-परिसरमें रखी हुई पानी की टंकियों की नियमित सफाई की जाए और विद्यालय परिसर एवं आस-पड़ोस में कहीं भी जलभराव न होने पाए।
-विद्यालय परिसर में स्थित हैंडपंप एवं मल्टीपल हैंडवॉश के पास नियमित रूप से सफाई की जाए और एंटी लार्वा / कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा।ए
-विद्यालय परिसर एवं आस-पड़ोस में साफ-सुथरा रखा जाए एवं झाड़ियों का कटान करा दिया जाए।
-एसएमसी की बैठक आयोजित करते हुए उन्हें डेंगू व चिकनगुनिया जैसे संचारी रोगों एवं
उनके दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाए। ग्राम प्रधान का भी सहयोग प्राप्त किया जाए।
-किसी भी बच्चे को बुखार आने पर उसका तत्काल उपचार कराया जाए।
-संचारी रोगों जैसे डेंगू और चिकनगुनिया के प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी अध्यापकों एवं अभिभावकों को जागरूक किया जाए।