फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bank officers and employees demonstrated

हाथरस : बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Dec 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bank officers and employees demonstrated
हाथरस : केनरा बैंक पीली कोठी पर विरोध प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सुदृढ़ करने की मांग और सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में केनरा बैंक की सर्क्यूलर रोड शाखा पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए फोरम की जिला इकाई के संयोजक बीएस जैन ने कहा कि केंद्र सरकार निजीकरण सहित अपने विभिन्न उपायों के माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को कमजोर करने की नीतियों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सन 1969 में 14 प्रमुख निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया और उसके बाद 6 बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इसके सहायक बैंक, साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और राष्ट्रीयकृत बैंक राष्ट्रीय आर्थिक विकास के आधार बन गए। बैंकों के राष्ट्रीयकरण के बाद देश में विकास हुआ। सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों को निजीकरण में लाने का जो प्रस्ताव केंद्र सरकार ला रही है, उसके विरुद्ध पूरे देश का अधिकारी व कर्मचारी आंदोलित है।
विज्ञापन

उन्होंने 16 व 17 दिसंबर की हड़ताल को सफल बनाने पर जोर दिया। आर्यावर्त बैंक अधिकारी एसोसिएशन के महामंत्री जीके शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार का राष्ट्रीयकृत बैंकों को निजीकरण में लाने की सोच निंदनीय है। सरकार के इस कदम का पुरजोर विरोध किया जाएगा। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष वीके शर्मा ने कहा कि आज के ग्रामीण/अर्द्ध-शहरी भारत की समृद्धि, ढांचागत सुविधाएं, औद्योगिक उन्नति और आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के समर्पण का परिणाम है। यदि सरकार ने अड़ियल रुख अपनाया तो और तेज आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी गुप्ता, अजय कुमार, सोनू कुमार, ओम प्रकाश, उमाशंकर जैन, अशोक शर्मा, नन्नूमल, रवि राकेश, अनिल सिंह, देवेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह, अरविंद जैन, सुरेश कुमार, पुष्पांकर जैन, संजय जैन, मुकेश कुमार, अशोक सिंह, राहुल कुमार सिंह, अभिषेक शर्मा, इन्द्राज, विजय दुबे, नवीन कुमार, भानु प्रकाश, सत्येंद्र कुमार, सुशील कुमार, अमर सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed