फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Balveer elected president and Brijesh Sharma secretary

हाथरस : बलवीर अध्यक्ष और बृजेश शर्मा सचिव चुने गए

Sun, 06 Mar 2022 12:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Balveer elected president and Brijesh Sharma secretary
हाथरस : लेखपाल संघ की जिला कमेटी की चुनाव प्रक्रिया में मौजूद पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई का गठन शनिवार को तहसील सासनी के सभागार में हुआ। अध्यक्षता पश्चिमी जोन के पर्यवेक्षक सुरेश कुमार एवं भगवान सहाय ने की। इस दौरान तहसील सभागार में काफी गहमागहमी का माहौल रहा।
निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रदेश के संगठन मंत्री विनोद कुमार कश्यप मौजूद थे। सचिव एवं अध्यक्ष के अलावा अन्य सभी पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध हुआ। अध्यक्ष पद पर बलवीर सिंह एवं इंद्रेश गौतम और सचिव पद पर बृजेश शर्मा एवं डालचंद्र के बीच मुकाबला हुआ। अध्यक्ष पद पर बलवीर सिंह ने 84 मत पाकर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी इंद्रेश गौतम को 36 मत मिले।
विज्ञापन

बलवीर सिंह ने 48 मतों से जीत पाई। सचिव पद पर बृजेश शर्मा 33 मतों से विजयी रहे। बृजेश को 76 और डालचंद्र को 44 मत मिले। इनके अलावा मोहित शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रतनेश कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहसिन खान को उप सचिव, अमन कुमार को कोषाध्यक्ष एवं विवेक वार्ष्णेय को लेखा परीक्षक चुना गया। यह जानकारी प्रदेश संगठन मंत्री विनोद कश्यप ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed