फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Baghel and Kushwaha community members join Congress, welcome

हाथरस : बघेल व कुशवाहा समाज के लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, हुआ स्वागत

Sun, 14 Mar 2021 10:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Baghel and Kushwaha community members join Congress, welcome
हाथरस : गांव तिपरस में आयोजित बैठक में शामिल कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर रविवार को हाथरस ब्लॉक की बैठक गांव तिपरस में सुंदरलाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम वशिष्ठ ने किया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य रहे। उनके नेतृत्व में बघेल समाज कुशवाहा समाज एवं दलित समाज के कई युवा साथियों ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। नए साथियों का जिला अध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं कि आप सब के पार्टी में जुड़ने से जिला पंचायत चुनाव को हम पूरी शक्ति और मजबूती के साथ लड़ेंगे। जिला अध्यक्ष ने सभी ब्लॉक के पदाधिकारी एवं न्याय पंचायत अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वह पूरी सक्रियता के साथ चुनाव तैयारियों में जुट जाए।
विज्ञापन

बैठक में कई साथियों ने जिला अध्यक्ष को चुनाव लड़ने के लिए अपने आवेदन दिए। इस मौके पर बीना गुप्ता एड, पं ऋषि कुमार कौशिक, हरि शंकर वर्मा, पिंटू खटीक, विपिन कुमार शर्मा, सियाराम, राजपाल सिंह, प्यारेलाल, देवेंद्र कुमार शर्मा, भुवनेश कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार, विनोद द्विवेदी, दिनेश कुमार, भारतेंदु सिंह, पीके शर्मा, कृष्णकांत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed