{"_id":"633345ba4060ff10180fa243","slug":"hathras-ayushi-anshu-kiran-roshni-won-the-competitions-sadabad-news-ali301369353","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रतियोगिताओं में आयुषी, अंशु, किरन, रोशनी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रतियोगिताओं में आयुषी, अंशु, किरन, रोशनी ने मारी बाजी
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के शोभायात्रा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को श्री महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला संगीत और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिला संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन बालकिशन गोयल, प्रबंधक राजकुमार बंसल, प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती एवं महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। बीच-बीच में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
हाथरस : मेधावी छात्र-छात्रा, सेवानिवृत शिक्षिका तथा समाज की वयोवृद्ध प्रमुख महिलाओं का सम्मान कर?
- फोटो : SADABAD
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के शोभायात्रा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को श्री महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला संगीत और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्रा, सेवानिवृत शिक्षिका और समाज की अन्य प्रमुख महिलाओं का सम्मान किया गया। विजयी छात्राओं को प्रबंध समिति ने पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में समाज की दो वयोवृद्ध महिलाओं का भी महिला सभा द्वारा सम्मान किया गया। महिला संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन बालकिशन गोयल, प्रबंधक राजकुमार बंसल, प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती एवं महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। मां सरस्वती की वंदना करते हुए छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने माता दुर्गा, खाटू श्याम, राधा कृष्ण पर आधारित भजनों पर नृत्य कर प्रतिभा का परिचय कराया। कई लघु नाटकों के नाट्य रूपांतरण की शानदार प्रस्तुति दी गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं का विद्यालय की प्रबंध समिति एवं अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने मनोबल बढ़ाया। बीच-बीच में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रत्येक कक्षा की मेधावी छात्राओं का भी विद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा सम्मान किया गया। महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला संगीत कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में सर्वप्रथम वेस्ट मटेरियल, थाल सजाओ, रंगोली तथा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें अग्रवाल महिला सभा के निर्णायक मंडल ने सभी प्रतियोगियों द्वारा तैयार किए गए डिजायन का अवलोकन किया। वेस्ट मटेरियल में आयुषी प्रथम, रीना द्वितीय और अदिति बंसल तृतीय स्थान पर रहीं। थाल सजाओ प्रतियोगिता में अंशु प्रथम, तनु द्वितीय, खुशबू तीसरे स्थान पर रहीं। रंगोली में किरण प्रथम, साक्षी बंसल द्वितीय तथा संगम तीसरे स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में रोशनी प्रथम, कृतिका द्वितीय व डॉली तीसरे स्थान पर रहीं। विजयी प्रतियोगियों को विद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
महिला संगीत कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बालकिशन गोयल, प्रबंधक राजकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राधारमण अग्रवाल, गिर्राज किशोर मित्तल, सुनील अग्रवाल आईडिया, अनुपम जिंदल सभासद, हरि प्रकाश लोहिया, देवकीनंदन अग्रवाल तथा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल, संजय सहारा, रिंकू अग्रवाल सराफ के अलावा अनेक लोग मौजूद रहे।
महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित संगीत कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल सभा के बैनर तले अग्रवाल समाज की वयोवृद्ध महिला मीरा देवी तथा निर्मला देवी को अग्रवाल महिला सभा की रुचि अग्रवाल, राधा अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, लक्ष्मी देवी, कविता अग्रवाल, चारुल गर्ग द्वारा शॉल ओढ़ाकर, फूलमालाएं पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
महिला संगीत कार्यक्रम में नई परंपरा झून्नालाल भिकारी दास बंसल स्मृति में शुरू की गई। कार्यक्रम में धनंजय बंसल, शिल्पी बंसल, पवन बंसल, अमित बंसल, मयंक बागान, राकेश बागान द्वारा कक्षा छह से लेकर कक्षा 12 तक महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा टॉपर रहने वाली छात्राओं को दुपट्टा और फूलमालाएं पहनाकर, प्रतीक चिह़्न भेंट करते हुए 3100 रुपये प्रत्येक छात्रा को नकद पुरस्कार राशि दी गई। संवाद