फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ayodhya's Ladi Pahlawan won two wrestling matches

हाथरस : अयोध्या के लाड़ी पहलवान ने जीतीं दो कुश्तियां

Wed, 07 Sep 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Ayodhya's Ladi Pahlawan won two wrestling matches
हाथरस : कुश्ती जीतने पर लाड़ी पहलवान का गदा भेटकर स्वागत करते आयोजक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ब्रज के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज में चल रहे अखिल भारतीय बुर्ज कुश्ती दंगल में पुरुष और महिला कुश्तियां हुईं। तीसरे दिन कई बड़ी कुश्तियां क्षेत्रीय एवं बाहरी पहलवानों के मध्य कराई र्गइं। अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के नामचीन पहलवान लाड़ी बाबा उर्फ बलराम के अखाड़े में आते ही दंगल में भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को चित कर दिया। महिला पहलवानों ने भी अखाड़े में दमखम दिखाया।
पहलवान लाड़ी बाबा ने पहली कुश्ती में संदीप पहलवान हरियाणा को चारों खाने चित कर विजय प्राप्त की। इस कुश्ती का इनाम एक लाख रुपये रखा गया। दूसरी कुश्ती में सरदार दिलावर सिंह पहलवान पंजाब को अखाड़ा छोड़ने पर मजबूर कर दिया। इस कुश्ती के आर-पार होने पर एक लाख रुपये का इनाम, एक मेडल, प्रशस्ति पत्र, एक बुर्ज, अंग वस्त्र और छवि चित्र भेंटकर पहलवान लाड़ी बाबा का स्वागत किया गया। इस कुश्ती का हाथ दंगल मुख्य संरक्षक सांसद राजवीर दिलेर, सदस्य विधान परिषद ऋषिपाल सिंह, छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, दंगल संयोजक/सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू और दंगल सह संयोजक देव चौधरी ने मिलवाया।
विज्ञापन

दंगल में महिलाओं की कुश्तियां भी हुईं। पहली महिला कुश्ती अंजू पहलवान साक्षी अखाड़ा रोहतक व पूनम पहलवान अखाड़ा साईं सेंटर हिसार के मध्य हुई। इसमें पूनम पहलवान ने विजय प्राप्त की। इस कुश्ती के आर-पार होने पर इनाम की राशि 51000 रुपये से बढ़कर 52 हजार पांच सौ रुपये तक पहुंच गई। इस कुश्ती का हाथ ब्लॉक प्रमुख हाथरस पूनम पांडेय ने मिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी कुश्ती महिला पहलवान रजनी दादरी व पुरुष पहलवान सुमित हरियाणा के मध्य हुई। इस कुश्ती के आरपार होने पर 11 हजार रुपये का इनाम रखा गया। इसे महिला पहलवान रजनी ने पुरुष पहलवान को पटखनी देकर जीता। अंतिम महिला बुर्ज कुश्ती राधिका पहलवान करनाल और पूनम पहलवान हरियाणा के मध्य 51 हजार रुपये के इनाम के लिए हुई। इसमें पूनम पहलवान ने विजय प्राप्त की।
पहली बड़ी कुश्ती उत्तर प्रदेश केसरी अभिनायक ठाकुर व सोहिल पहलवान हरियाणा के मध्य दो लाख 51 हजार रुपये के इनाम के लिए हुई। काफी कश्मकश के बाद यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। अंतिम बड़ी बुर्ज कुश्ती भारत केसरी भोला पहलवान अखाड़ा गुरु कैप्टन पट्ठा चांदगुरु एवं भारत केसरी पहलवान सुखचैन के मध्य हुई। इस पर चार लाख रुपये का इनाम रखा गया। कश्मकश के बाद यह कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। इस कुश्ती का हाथ दंगल संयोजक राजेश सिंह गुड्डू, दंगल सह संयोजक देवा पहलवान, कुंजबिहारी शर्मा ने मिलवाया।
महामंडलेश्वर सत्यानंद गिरी महाराज, सांसद पत्नी रजनी दिलेर, नीरेश सिंह, सौरभ शर्मा अर्जुन वाल्मीकि, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक मुनेंद्र, नगर प्रचारक अनमोल, पूरन पहलवान, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, विजय कुमार पुरोहित, भोंदी पहलवान, सोनू पहलवान, नागेंद्र पाठक, अजीत शर्मा, गुलशन सैनी, भूपेंद्र कौशिक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री आदि थे।

भीड़ को नियंत्रित करने को पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
हाथरस। एक पहलवान के कुश्ती के दौरान घुटने में चोट आ गई। पहलवान को उसके सहयोगी अखाड़े से लेकर आए। दंगल के अखाड़े के मध्य बने एक मंच अचानक भीड़ के दबाब से थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। इधर, पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुश्ती दंगल देखने के लिए मेले में काफी भीड़ उमड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed