फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Aware of Muslims for Corona vaccination

हाथरस : कोरोना के टीकाकरण के लिए मुस्लिमों को किया जागरूक

Mon, 24 May 2021 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Aware of Muslims for Corona vaccination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

अंजुमन खादमुल हुज्जाज सिकंदराराऊ की बैठक रविवार को मस्जिद मार्केट में हुई। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की गई कि वे कोरोना का टीका बेझिझक लगवाएं। इससे कोई नुकसान नहीं, बल्कि यह भविष्य में महामारी से बचने का एकमात्र रास्ता है।
बैठक में जाफर अली फारूकी, डॉ. शमशद अहमद, शहर काजी अब्दुल बारिश, मौलाना मतलूब अहमद, असहाब अहमद, हाफिज मुकीद बरकाती, अफजाल कुरैशी, नवेद अहमद खान, अखलाक भारती, साजिब, आरिफ कुरैशी, तार बाबू, फईम अंसारी, सगीर, शमी अख्तर, उवैश कुरैशी ने लोगों से अपील की कि कोरोना के टीकाकरण को लेकर गलत अफवाहें उड़ाई गई हैं।
विज्ञापन

इससे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। जिन राज्यों में यह टीका ज्यादा लगा है, वहां मौतों का आंकड़ा कम है। वर्तमान में कोरोना महामारी के डर से निकलने का एकमात्र उपाय यह टीका ही है। वक्ताओं ने घर के पास आकर टीकाकरण की सुविधा देने के लिए प्रशासन की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed