फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Attack of viral fever, patients are increasing continuously in hospitals

हाथरस : वायरल बुखार का वार, अस्पतालों में लगातार बढ़ रहे बीमार

Wed, 16 Nov 2022 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Attack of viral fever, patients are increasing continuously in hospitals
हाथरस : बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में वायरल बुखार का कहर ढा रहा है। जिला अस्पताल में बुधवार को बुखार के करीब 500 रोगी पहुंचे। अस्पताल में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अभी तक जिले में 22 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है।
बुधवार को भी जिला अस्पताल के वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) मरीजों से भरा रहा। यहां पर्चा काउंटर, चिकित्सकों के कक्ष और फिर दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन नजर आई। यहां पहुंचे 1500 से अधिक मरीजों में करीब 500 वायरल बुखार के नजर आए, जिससे साफ है कि अभी वायरल बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी शहर और गांवों में दौड़ रही हैं। मलेरिया विभाग की टीम द्वारा फॉगिंग के साथ एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। इधर, अस्पताल में भीड़ उमड़ने से मरीजों को उपचार व दवा के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों का दर्द
ठंड से बुखार आया है। सर्दी की भी शिकायत है। दवा लेने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। नंबर आने पर दवा मिल जाएगी।
-धर्मवीर, मरीज
पेट में दर्द होने के बाद अब दवा लेने आई हूं, लेकिन यहां लंबी लाइन के कारण नंबर ही नहीं आ पा रहा है।
-मुन्नी देवी, मरीज।
बेटे को दिखाने आई हूं, लेकिन यहां इतनी भीड़ है कि लाइन में लगे काफी देर हो गई, नंबर ही नहीं आ पा रहा।
-कमलेश, तीमारदार
मौसम में आए बदलाव से शरीर में खुजली की परेशानी हो रही है, उसी की दवा लेने के लिए अस्पताल आई हूं। यहां काफी भीड़ है।
-वीरवती, मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed