फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Attachment order against Ranu Pandit, personal secretary of former minister Ramveer

हाथरस : पूर्व मंत्री रामवीर के निजी सचिव रहे रानू पंडित के विरुद्ध कुर्की के आदेश

Wed, 14 Dec 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Attachment order against Ranu Pandit, personal secretary of former minister Ramveer
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय न्यायालय ने एक मामले ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के निजी सचिव रहे रानू पंडित के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के आदेश दिए हैं। न्यायालय ने इस मामले में चंदपा पुलिस द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर भी नाराजगी जताते हुए एसपी को चंदपा के कोतवाली प्रभारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
पूर्व मंत्री के निजी निजी सचिव रहे रानू पंडित पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य को जातिसूचक गालियां देने, अपहरण का प्रयास करने का आरोप है। इस मामले में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय भी आरोपी थे, लेकिन उनके निधन के बाद उनके विरुद्ध मुकदमे की कार्रवाई उपशमित हो गई। वीरेंद्र कुमार निवासी गंभीर पट्टी बिसाना थाना चंदपा ने आरोप लगाया था एक सितंबर 2019 को रामवीर उपाध्याय, उनके निजी सचिव रानू पंडित व छह-सात अन्य लोगों ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से उसका अपहरण करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के चलते यह लोग सफल नहीं हो सके। वीरेंद्र का कहना था कि वह तभी से अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही।
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहा है। उसने यह प्रार्थना पत्र अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या चतुर्थ के न्यायालय में दिया था। कोर्ट ने इस मामले में धारा 82 के तहत कार्रवाई के आदेश दिए थे। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन के बाद उनके विरुद्ध मुकदमे की कार्यवाही उपशमित हो गई। वहीं दूसरे आरोपी रानू पंडित के विरुद्ध विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) त्रिलोकपाल सिंह ने धारा 82 व 83 सीआरपीसी के तहत कुर्की की कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही न्यायालय ने अपने आदेश में कहा है कि पूर्व की तिथियों पर रानू पंडित के विरुद्ध गैरजमानती अधिपत्र व धारा 82, 83 सीआरपीसी के आदेशिकाएं निर्गत की र्गइं, जो थाना चंदपा द्वारा बिना तामील इस आख्या के साथ वापस कर दी गई हैं कि मैनपुरी उपचुनाव में पुलिस बल लगा होने के कारण अनुपालन नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी कोतवाली चंदपा का यह कथन अत्यधिक आपत्तिजनक है।

इससे ऐसा प्रतीत होता है कि थाना प्रभारी चंदपा न्यायालय द्वारा निर्गत आदेशिकाओं के अनुपालन में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। एक अन्य जिले में उपचुनाव का बहाना लेकर न्यायालय के आदेश का अनुपालन न कर उनके द्वारा न्यायालय के आदेश की अवमानना की गई है। न्यायालय ने आदेशिकाओं के निष्पादन सुनिश्चित किए जाने के लिए आदेश की प्रति एसपी को भेजने के साथ-साथ थाना प्रभारी चंदपा के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed