फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Attachment notice pasted against four accused

हाथरस : चार आरोपियों के खिलाफ कुर्की नोटिस चस्पा

Thu, 04 Nov 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Attachment notice pasted against four accused
बौनई में कुर्की नोटिस चस्पा करते कैशोंपुर चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार । - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बोनई में घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में प्रतिवादी पक्ष के चार आरोपियों के तारीख पर हाजिर नहीं होने पर न्यायालय ने उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने के लिए धारा 82 के तहत नोटिस जारी किया है और कुर्की का नोटिस चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।

थानाध्यक्ष हाथरस जंक्शन रीतेश कुमार ने केशोपुर चौकी प्रभारी अरविंद कुमार को नोटिस को चस्पा करने के लिए भेज दिया। केशोपुर चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने गांव के गली-मोहल्लों में ढोल-नगाड़े बजवाकर मुनादी कराते हुए नोटिस चस्पा किए। चौकी प्रभारी ने बताया कि धारा 452,325, 328, 504,506 में नामजद आरोपी मोनू पुत्र गिरीशचंद्र, सोनू पुत्र गिरीशचंद्र, गिरीशचंद्र पुत्र हेतराम व श्रीचंद पुत्र हेतराम के खिलाफ कुर्की नोटिस चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed