फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: ATMs remain empty even after three years of demonetisation

हाथरस: नोटबंदी के तीन साल बाद एटीएम बेहाल

Sat, 09 Nov 2019 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: ATMs remain empty even after three years of demonetisation
हाथरस में आगरा रोड घास की मंडी स्थित स्टेट बैंक के एटीएम पर लगी लंबी लाइन। - फोटो : HATHRAS
नोटबंदी के तीन साल बाद एटीएम बेहाल
विज्ञापन

नकदी निकासी की व्यवस्था आज भी बेहाल
नकदी के लिए इधर उधर घूम रहे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नोटबंदी के शुक्रवार को तीन साल पूरे हो गए। लेकिन अभी बैंक व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है। एटीएम ने नकदी निकासी की व्यवस्था अभी तक बेहाल है। इस कारण नकदी के लिए लोग इधर उधर भटकते रहते हैं। वहीं जिले में कैशलेश गांव की डगर भी धीमी है। बैंक अधिकारी इंटरनेट कनेक्टिविटी का रोड़ा होने की बात कह रहे हैं।
उल्लेखनीय है आठ नवंबर 2016 की रात को पीएम ने अचानक रात 12 बजे नोटबंदी की घोषणा की। इसी के साथ जिले की बैंकों व एटीएम पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

लोग पुराने पैसे को बदलने में जुट गए। नोटबंदी के तीन साल पूरे होने के बाद भी जिले में नकदी निकासी की व्यवस्था सुधर नहीं पाई है। इस कारण लोग आज भी नकदी के लिए इधर से उधर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में करीब दो लाख एटीएम कार्ड धारक
जिले में वर्तमान में 143 बैंक शाखाओं के लिए 91 एटीएम हैं। करीब दो लाख उपभोक्ता एटीएम कार्ड धारक हैं। कार्ड धारकों की संख्या के हिसाब से एटीएम कम है। इसमें भी अधिकांश एटीएम तकनीकी खामियों के चलते शोपीस बने रहते हैं। क्योंकि एटीएम की खामियों को दूर करने के लिए जिला स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं है। एटीएम को सही करने के लिए कानपुर आगरा से कर्मी आते हैं। इस कारण कई दिनों तक एटीएम शोपीस बने रहते हैं। जो एटीएम सही कार्य करते हैं उन पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहती हैं।
वाहनपुर भी पूरी तरह नहीं है कैशलेश
केंद्र सरकार ने कैशलेश को बढ़वा देने के लिए प्रत्येक जिले के एक गांव को कैशलेश करने के लिए चयनित किया। जिले के बैंक अधिकारियों ने हाथरस जंक्शन क्षेत्र वाहनपुर गांव का चयन किया। जिसमें बैंक का यह लक्ष्य था कि प्रत्येक घर के व्यक्ति का खाता हो। लोगों को एटीएम कार्ड दिए जाए। पॉश मशीन लगाई जाए। ताकि लोग कैशलेस हो सकें। लेकिन इस गांव में इंटरनेट कनेक्टिविटी रोड़ा बनी हुई है। इस कारण यह गांव पूरी तरह से कैशलेस नहीं हो सका।

एलडीएम कार्तिक कुमार का कहना है कि लोगों में अभी जागरूकता की कमी है। रही बात एटीएम की तो जिला स्तर पर एटीएम को सही करने के इंतजाम नहीं है। कानपुर व आगरा से एटीएम को सही करने के लिए कर्मी आते हैं। इस कारण एटीएम में नकदी निकासी की दिक्कत रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed