फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: As long as the reins of the country are in the hands of Modi, no one can lift their eyes and see

हाथरस : जब तक देश की बागडोर मोदी के हाथों में है कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता

Fri, 17 Sep 2021 09:11 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
Hathras: As long as the reins of the country are in the hands of Modi, no one can lift their eyes and see
सादाबाद में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह र? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन बुधवार को मथुरा रोड स्थित फौजी गार्डन में जिला मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह के संयोजन में हुआ। इसमें भाजपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्य अतिथि सिकंदराराऊ विधायक ने कहा कि राष्ट्रवाद व विकास पार्टी की प्राथमिकता है। जब तक देश की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथ में कोई आंख उठाकर भी हमारी तरफ नहीं देख सकता।
वीरेंद्र सिंह राना ने प्रबुद्घ वर्ग से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 का खात्मा, अयोध्या में मंदिर निर्माण, तीन तलाक को खत्म करने जैसे काम किए हैं। भाजपा सरकार में अपराधियों की रूह कांपती है। राना ने कहा कि जब तक वह विधायक रहेंगे तब तक न तो भ्रष्टाचार करेंगे और न ही उसे सहन करेंगे। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पार्टी आज जो सर्वोच्च शिखर पर है उसमें कार्यकर्ताओं के साथ प्रबुद्घजनों का भी योगदान है। प्रबुद्घजन समाज के बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सभी प्रबुद्घजनों का पटका डालकर स्वागत किया गया। आभार जिला मंत्री राजेंद्र चौधरी ने जताया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राना और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व विधायक बृजेंद्र सिंह, रामसरन आर्य, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य महेंद्र सिंह आचार्य, प्रोफेसर आरएन सिंह, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, प्रीती चौधरी मौजूद रहे। सभी का आयोजक जिला मंत्री राजेंद्र सिंह चौधरी और सह संयोजक जिला मंत्री भाजयुमो अंकुश गौड़ ने फूलमाला पहनाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सम्मेलन में आनंद शर्मा, अंशुल शर्मा, रघुवीर सिंह, हंवीर सिंह प्रधान, ओमवीर प्रधान, सुनील गौतम, रनवीर सिंह शास्त्री, पवन अग्रवाल, अमित चौधरी, रूपेंद्र सिंह नंबरदार, मथुरा प्रसाद गौतम, गोपाल वार्ष्णेय, रूपेंद्र सिंह बंटी, अशोक चौधरी, डॉ यतेंद्र शर्मा, अनिल पाराशर, गुनेंद्र सिंह एडवोकेट, अरविंद चौधरी, जगवेंद्र चौधरी, दीपक बधौतिया, अनुज सिंघल, रामहरि चाहर, रामगोपाल प्रधान, हरदम सिंह, कालू चौधरी, नवीन, बबलू गौतम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed