{"_id":"5f04c2068ebc3e43413392d4","slug":"hathras-antyodaya-card-holders-will-be-verified-hathras-news-ali23807461","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अंत्योदय कार्डधारकों का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अंत्योदय कार्डधारकों का होगा सत्यापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन के निर्देशों पर जिले में अंत्योदय अन्न योजना के तहत बने अंत्योदय कार्ड धारकों का सत्यापन किया जाएगा। शासन ने विभिन्न बिंदुओं पर सत्यापन की कार्रवाई पूरी किए जाने के निर्देश जारी किए हैं।
शासन ने कहा है कि संज्ञान में आया है कि अंत्योदय कार्ड का लाभ अपात्र लोगों द्वारा लिया जा रहा है। शासन ने कहा है कि एक मात्र सदस्य के नाम अंत्योदय कार्ड जारी हो और शेष व्यक्तियों द्वारा पात्र गृहस्थी कार्ड का लाभ लिया जा रहा हो। अंत्योदय कार्ड धारक की मृत्यु के उपरांत भी उसके नाम पर राशन वितरण किया जा रहा हो। इन बिंदुओं सत्यापन के समय सभी सत्यापनकर्ता अधिकारी/कर्मचारी ध्यान रखते हुए भौतिक सत्यापन करेंगे।
वहीं नए अंत्योदय कार्ड धारकों को बनाने के लिए भी चिन्हांकन करेंगे। इस चिन्हांकन में अपनी जमीन न हो (भूमिहीन परिवार), पक्का मकान न हो, (परिवार कच्चे मकान में निवासित हों), भैंस/बैल/ट्रैक्टर ट्राली न हो, कोई निश्चित व्यवसाय न हो, मुर्गी पालन/गो पालन न हो, शासन द्वारा कोई वित्त सहायता का व्यवसाय न हो और वित्तीय सहायता प्राप्त न हो आदि को चिन्हित कर कार्ड जारी किए जाएं। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि इन निर्देशों के क्रम में अंत्योदय कार्डधारकों के सत्यापन की प्रक्रिया की जाएगी। टीमों को लगाया जाएगा।