फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Anti-Ramvir camp is also mobilized, preparing to field strong candidates against the border

हाथरस : रामवीर विरोधी खेमा भी हो रहा लामबंद, सीमा के खिलाफ मजबूत प्रत्याशी उतारने की तैयारी

Tue, 04 May 2021 11:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Anti-Ramvir camp is also mobilized, preparing to field strong candidates against the border
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर अब पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का विरोधी खेमा भी सक्रिय हो गया है। इसमें राष्ट्रीय लोकदल, सपा और कुछ निर्दलीय सदस्य शामिल हैं। यह सदस्य एकजुट होकर इस कोशिश में लगे हैं कि सीमा उपाध्याय के खिलाफ एक मजबूत दावेदार उतारा जाए। भाजपा के कुछ नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य भी इस मोर्चे में शामिल हो गए हैं। इनकी कोशिश किसी भी तरह से सीमा उपाध्याय को अध्यक्ष बनने से रोकना है।
यदि जिला पंचायत की स्थिति देखी जाए तो 24 में से भाजपा के केवल पांच, सपा के चार, रालोद के तीन और बसपा के मात्र दो समर्थित उम्मीदवार चुनकर आए हैं। अब यह तय हो गया है कि सीमा उपाध्याय चुनाव लड़ेंगी। ऐसे में उनके खिलाफ उनका विरोधी खेमा काफी सक्रिय है। इसमें सभी दलों के नेता शामिल हैं। छइन नेताओं ने आपस में बैठकें करना भी शुरू कर दिया है। यह सभी एक नाम पर सहमति बनाने में जुटे हैं, जो सीमा उपाध्याय को अध्यक्ष पद के चुनाव में कड़ी टक्कर दे सके। कई निर्दलीय सदस्य भी इस खेमे में शामिल हैं। फिलहाल इसके लिए पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय लोकदल और सपा के नेता कुछ निर्दलीयों को साथ लेकर एक नाम ऐसा तय करने में लगे हैं, जोकि सीमा उपाध्याय को टक्कर दे सके। सूत्र यह भी बताते हैं कि इसी तरह की कोशिश भाजपा में भी शुरू हो गई है। भाजपा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी की पत्नी भी चुनाव जीती हैं। उनकी भी यह कोशिश है कि पार्टी उनकी पत्नी को मैदान में उतारे। शेष जितने सदस्यों का समर्थन चाहिए, उसका इंतजाम वह खुद कर लेंगे। फिलहाल सीमा के सामने प्रदीप चौधरी अथवा उनकी पत्नी शशि चौधरी के अलावा प्रभा सिंह का नाम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed