{"_id":"625c59f4e89c455ddc1d584a","slug":"hathras-another-youth-injured-in-car-accident-also-died-sikandhra-rahu-news-ali2894967178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कार दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कार दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की भी मौत
विज्ञापन
हाथरस : मृतक का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
बरेली के भोजीपुरा टोल प्लाजा पर हुए कार हादसे में घायल दूसरे युवक धीरू की भी रविवार को अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत शनिवार को ही हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर आने पर धीरू का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बता दें कि नगर के पंत चौराहे निवासी दिल्ली ऑटोमोबाइल्स के संचालक गगन प्रताप सिंह (30) शुक्रवार की शाम नैनीताल घूमने के लिए तीन अन्य के साथ कार से जा रहे थे। बरेली से आगे भोजीपुरा टोल प्लाजा के पास इनकी कार खड़े ट्रैक्टर में जा घुसी। इसके कारण गगन प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक धीरू उर्फ धीरज पुत्र सुभाष चंद्र निवासी गांव सराय गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहां पर इलाज के बाद इसे परिजन अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले आए थे। यहां पर रविवार की सुबह इलाज के दौरान धीरू की भी मौत हो गई। युवा की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। दुर्घटना में घायल दो अन्य युवक जितेंद्र व सतेंद्र उर्फ गुड्डू का इलाज चल रहा है। संवाद