{"_id":"60a808698ebc3e6dc3398685","slug":"hathras-another-truck-driver-dies-after-being-hit-by-a-truck-hathras-news-ali263626980","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रक की चपेट में आकर दूसरे ट्रक के चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रक की चपेट में आकर दूसरे ट्रक के चालक की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगरा रोड गिजरौली स्थित एफसीआई के गोदाम में ट्रक बैक करते वक्त दूसरे ट्रक का चालक उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं सूचना मिलने पर मृतक के परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव रद्दू निवासी राजवीर (40वर्ष) पुत्र कांती प्रसाद सरकारी खरीद केंद्र से ट्रक में गेहूं के बोरे लेकर गिजरौली स्थित एफसीआई के गोदाम आए थे। यहां पर वह अपने ट्रक के पहिये को ठीक कर रहे थे। इस बीच दूसरा चालक अपने ट्रक को बैक करने लगा। इसकी चपेट में आने से राजवीर की मौत हो गई।
मौके पर गोदाम में काम करने वालों की मौके पर भीड़ लग गई। इसकी सूचना कोतवाली सदर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिवार के लोग भी आ गए।