{"_id":"63a3594b4d6dda6aab71ee9f","slug":"hathras-annual-festival-celebrated-with-colorful-programs-hathras-news-ali3074539151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रंगारंग कार्यक्रमों संग मनाया वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रंगारंग कार्यक्रमों संग मनाया वार्षिकोत्सव
विज्ञापन
हाथरस : आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मां सरस्वती एवं रविकांत गुप्ता ‘बंटा भैया’ के छवि चित्र पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
एएसपी ने कहा कि विद्यालय अध्यापकों की सेवा एवं समर्पण से ही पल्लवित व पुष्पित होते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह बालक-बालिकाओं की रूचि एवं सामर्थ्य के अनुसार उन्हें शिक्षित कराएं। उन पर किसी प्रकार मानसिक दबाव न डालें। बीएसए संदीप कुमार ने कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ इस तरह के कार्यक्रम से उनका सर्वांगीण विकास होता है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षित करने वाली प्रीति सिंह, नूतन सौखिया, कामिनी, तनु, कुमकुम, प्रवीन कुमार, जय ललिता को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। पूर्व प्रधानाचार्या शैलकांता गुप्ता, संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त, एमएलडीवी के प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता एडवोकेट, एमएलडीवी की प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय, आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या प्रियंका गुप्ता, राघवेंद्र गुप्ता, दीपिका गुप्ता, जिला हाथरस मित्र मंडल सेवा भारती की जिलाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व आरके शर्मा, पूनम सिंह के नेतृत्व में स्काउट गाइड की टीम ने जयघोष एवं बैंड की मधुर धुन में अतिथियों का अभिनंदन किया। अध्यक्षता कॉलेज प्रेसीडेंट रामगोपाल दाल वालों ने की और कार्यक्रम का संचालन ऋचा अग्रवाल व पूनम सिंह ने किया। आरपी कौशिक, डॉ. डीके जैन, सीबीएसई स्कूल मैनेजमेंट के पदाधिकारी, जेपी सिंह, रोरन सिंह, एपी सिंह, कमल शर्मा, एलआईसी हाथरस के प्रबंधक विवेक कुमार पांडेय, डॉ. प्रतिभा भारद्वाज, अलका वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं। संवाद