{"_id":"62fbdaa6d62d830077487463","slug":"hathras-anjali-topped-in-4-km-marathon-race-hathras-news-ali2982637126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चार किमी की मैराथन दौड़ में अंजली रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चार किमी की मैराथन दौड़ में अंजली रहीं अव्वल
विज्ञापन
हाथरस : ढाई किमी की मैराथन दौड़ में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करतीं सीओ सिटी रुचि गुप्ता। सं
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन से महिला पुलिस कर्मियों की चार किमी मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
पुलिस लाइन से सिकंदराराऊ रोड पर रतनगढ़ी फाटक तक चार किमी महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन रुचि गुप्ता, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी लाइन रुचि गुप्ता ने मैराथन दौड़ का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
दौड़ में 55 महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। प्रथम स्थान पर अंजली थाना हाथरस जंक्शन, द्वितीय स्थान आरक्षी बृजेश राठी थाना मुरसान, तृतीय स्थान लीना परिवार परामर्श केंद्र, चतुर्थ स्थान प्रियंका यादव, पंचम स्थान छाया थाना सिकन्द्राराऊ ने प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस के परेड ग्राउंड पर पुलिस परिवार के बच्चों की 2.5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव, निरीक्षक सुभाष यादव प्रभारी डायल-112 व एसआई अखिलेश कुमार बघेल प्रभारी यातायात हाथरस, एसआई राजकुमार यादव एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। दौड़ में 28 पुलिस परिवार के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान पर अक्षय कुमार, द्वितीय स्थान सुशांत चौधरी, तृतीय स्थान ग्रंथ चौधरी, चतुर्थ स्थान कुमारी शीतल भारद्वाज, पंचम स्थान कुमारी साक्षी गोस्वामी रहीं। विजेता बच्चों को क्षेत्राधिकारी लाइन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद