{"_id":"62d6ec6082dcb05cfa758327","slug":"hathras-angry-consumers-protested-at-the-sub-station-due-to-power-cut-hasayan-news-ali2963766187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने किया उपकेंद्र पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने किया उपकेंद्र पर प्रदर्शन
विज्ञापन
हाथरस : विद्युत कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। संवाद
- फोटो : HASAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विद्युत विभाग के स्थानीय अधिकारियों की मनमानी से पिछले तीन दिनों से विद्युत कटौती की जा रही है। इस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी अन्य दिनों की तरह सुबह सवा 10 बजे से दोपहर सवा तीन बजे तक छह घंटे बिजली कटौती की जा रही है। इस कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उपभोक्ताओं ने मंगलवार को अवर अभियंता पर फोन रिसीव न करने का आरोप लगाते हुए विद्युत उपकेंद्र पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
विद्युत कटौती होने से मंगलवार को हसायन उपकेंद्र से जुड़े पांच फीडरों में कस्बा हसायन के अलावा क्षेत्र के गांव मथुरापुर, नगला आल, सीधामई और बोनई के उपभोक्ताओं को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत विभाग के अवर अभियंता द्वारा कटौती होने या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीयूजी फोन को रिसीव भी नहीं किया जाता। उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र पर कटौती के दौरान अगर फोन मिलाया जाए तो वहां से भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जाता। पिछले तीन दिनों से विद्युत कटौती होने से घरों में कार्य करने वाली महिलाओं के अलावा छोटे-छोटे बच्चे भी गर्मी से बेहाल हो जाते हैं।
उपभोक्ताओं का कहना था कि जब वह समय से बिल का भुगतान कर रहे तो उन्हें शासन के आदेश के बाद भी आपूर्ति नही मिल रही है। मंगलवार को सुबह पांच बजे आपूर्ति में कटौती की गई। सुबह आठ बजे बिजली आई तो आठ से सवा 10 बजे के बीच कई बार कटौती कर बिजली दी गई। सुबह सवा 10 बजे विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के आदेश पर कटौती होने के बाद सवा तीन बजे आपूर्ति दी गई तो इस दौरान भी कई बार विद्युत आपूर्ति आंख मिचौली करती रही। संवाद