फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: An elderly turned out to be Corona positive in Rudayal village of Sahapau

हाथरस: सहपऊ के गांव रुदायल में एक बुजुर्ग निकला कोरोना पॉजिटिव

Fri, 24 Jul 2020 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: An elderly turned out to be Corona positive in Rudayal village of Sahapau
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रुदायल निवासी एक बुजुर्ग के कोरोना संक्रमित पाए जाने से क्षेत्र में खलबली मच गई । बुजुर्ग के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि शुक्रवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन ने की है।
बुजुर्ग की तीन दिन पहले तबियत खराब हो गई थी। वह सादाबाद जलेसर मार्ग पर महरारा चौराहा स्थित श्रीराम अस्पताल में इलाज के लिए गए थे। चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर तीन दिन तक उपचार किया। सेहत में सुधार नहीं हुआ तो अस्पताल में कोरोना की जांच कराई । साथ में तीन और मीजों का रेपिड एंटीजन टेस्ट हुआ। जिसमें रुदायल निवासी बुजुर्ग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

बुजुर्ग के पुत्र का कहना है कि उसके पिता गांव से कहीं नहीं गए हैं। 4 जुलाई को उनके परिवार के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें उसके पिता के कमर में चोट लगी थी। उनको बुखार हो गया था । श्रीराम अस्पताल से दवा लेने के बाद वह ठीक हो गए । उपजिलाधिकारी सादाबाद राजेश कुमार का कहना है कि कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। बुजुर्ग के परिजनों को होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed