फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras among the top five for the lowest number of chain-pulling incidents.

Hathras News: सबसे कम चेन पुलिंग में हाथरस टॉप फाइव में

Tue, 06 Oct 2026 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 06 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras among the top five for the lowest number of chain-pulling incidents.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
अनावश्यक चेन पुलिंग की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के मामले में हाथरस जंक्शन का प्रदर्शन पूरे मंडल में सराहनीय रहा है। मंडल भर में सबसे कम चेन पुलिंग की घटनाओं वाले शीर्ष पांच स्टेशनों में हाथरस ने स्थान बनाया है।
विज्ञापन

यहां एक जनवरी से 30 सितंबर 2026 के बीच महज 56 लोग ही अवैध चेन पुलिंग के आरोप में पकड़े गए हैं। प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि एक जनवरी से 30 सितंबर 2026 तक पूरे मंडल में कुल 2,833 व्यक्तियों को बिना किसी ठोस या आपातकालीन कारण के अलार्म चेन खींचने के आरोप में गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मंडल के पोस्ट-वार आंकड़ों पर नजर डालें तो जहां कानपुर सेंट्रल 437, टूंडला 275, अलीगढ़ 213, इटावा 212 और प्रयागराज जंक्शन 207 जैसे स्टेशनों पर सैकड़ों लोग गिरफ्तार किए गए, वहीं हाथरस जंक्शन पर यह संख्या सीमित रही। पूरे मंडल में सबसे कम गिरफ्तारी वाले स्टेशनों में कानपुर अनवरगंज 20, पनकी धाम 32, दादरी 54, खुर्जा 55 के बाद हाथरस 56 पांचवें स्थान पर रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed