{"_id":"616c64d188902a40f1220acd","slug":"hathras-amidst-the-outbreak-of-fever-the-filth-raised-the-concern-of-the-people-hasayan-news-ali2759656141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार के प्रकोप के बीच गंदगी ने बढ़ाई लोगों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार के प्रकोप के बीच गंदगी ने बढ़ाई लोगों की चिंता
विज्ञापन
नाली से आ रही पाइप लाइन से पानी भरते लोग।
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत शासन बेशक सफाई कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन नगर पंचायत की अनदेखी के कारण कस्बे के गली-मोहल्लों में नाले-नालियों की नियमित रूप से सफाई नहीं हो पा रही है।
इस कारण घरों से निकलने वाला पानी नालियों में एकत्रित हो रहा है। इसकी वजह से मच्छर पनप रहे हैं और संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। अब तक कस्बे में बुखार से तीन लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन स्थानीय नगर पंचायत द्वारा अभी तक नाले-नालियों की सफाई के नाम पर खानापूरी की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्साधिकारी राजकिशोर वर्मा द्वारा उपलब्ध कराई गई वीडियो व फोटोग्राफी में भी नगर की सफाई व्यवस्था की पोल खोली गई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी राजकिशोर वर्मा ने कहा है कि अगर नगर के नाले-नालियों की नियमित रूप से सफाई कराई जाए तो संक्रामक रोगों से काफी हद तक निजात पाई जा सकती है।
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्साधिकारी राजकिशोर वर्मा व जिला चिकित्सालय से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के नाले-नालियों में व्याप्त गंदगी की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर इसकी फुटेज सहित जानकारी शासन को भेज दी गई है।