फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ambulance collision killed bike rider, second injured

हाथरस: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, दूसरा घायल

Sat, 16 Nov 2019 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Ambulance collision killed bike rider, second injured
सासनी में राज मिस्त्री के शव को लेकर पुलिस अधिकारियों से होती लोगों की नोकझोंक। - फोटो : SASNI
एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

अलीगढ़ से लौट रहे थे कुंवरजी नगला निवासी दो व्यक्ति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सासनी क्षेत्र के बरसै गांव के निकट कुंवरजी नगला निवासी बाइक सवार दो लोगों को प्राइवेट एंबुलेंस ने रौंद दिया। हादसे में घायल दोनों लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे का इलाज जारी है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कुंवरजी का नगला निवासी कालीचरन (55 वर्ष) पुत्र परसादीलाल और तेज सिंह पुत्र दानसहाय अलीगढ़ अपनी रिश्तेदारी में गए थे। शनिवार की दोपहर को दोनों एक बाइक पर सवार हो हाथरस लौट रहे थे। इस बीच सासनी क्षेत्र के गांव बरसै के निकट एक प्राइवेट अस्पताल की एंबुलेंस ने बाइक सवार कालीचरण और तेज सिंह को रौंद दिया, जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन

दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर कालीचरन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर में रखवाया गया। सासनी कोतवाल पहलवान सिंह ने बताया कि एबीजी अस्पताल की एंबुलेंस से एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें एक की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed