{"_id":"5e3c60eb8ebc3ee5f668d701","slug":"hathras-amar-singh-expelled-from-bsp-took-off-the-blue-flag-from-the-car-sikandhra-rahu-news-ali226000863","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बसपा से निष्कासित अमर सिंह ने गाड़ी से उतारा नीला झंडा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बसपा से निष्कासित अमर सिंह ने गाड़ी से उतारा नीला झंडा।
विज्ञापन
हाथरस: बसपा से निष्कासन के बाद अपनी गाड़ी से बसपा का झंडा उतारते पूर्व विधायक अमर सिंह यादव।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
गाड़ी से बसपा का झंडा उतारा, नए प्लेटफॉर्म की तलाश
बिना अनुमति धरना पर बैठने के कारण अमर सिंह को पार्टी ने कर दिया था निष्कासित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। बहुजन समाजवादी पार्टी से निष्कासन के बाद पूर्व विधायक अमर सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को गेस्ट हाउस पर दर्जनों लोगों के सामने अपनी गाड़ी से पार्टी का झंडा उतार कर फेंक दिया। अमर सिंह ने अब नये राजनीतिक प्लेटफॉर्म क तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि कभी अमर सिंह ने कभी कहा था कि उनकी मौत के बाद उनका शव नीले झंडे में लिपट कर जाएगा। लेकिन, पार्टी को सूचना दिए बिना धरना पर बैठने के कारण दो दिन पहले पार्टी ने उन्हें निष्काषित कर दिया।
लोगों को संबोधित करते हुए अमर सिंह ने कहा कि गांव सबदलपुर निवासी युवक दिनेश की मौत के बाद सिकंदराराऊ के पूर्व कोतवाल डीके सिसौदिया ने साजिश करके गांव लिहाआलमपुर के चार निर्दोष लोगों को नामजद करा दिया। जब कि हत्या में इन का कोई हाथ नहीं था।
भले ही जिला पुलिस ने उनके धरने पर ध्यान नहीं दिया लेकिन वे प्रकरण को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे कर दोषी इंस्पेक्टर को सजा दिलाएंगे। आगे की राजनीतिक करियर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि किसी नई पार्टी में जाऊंगा। बता दें कि इससे पूर्व कई वर्ष पहले अमर सिंह ने गांव बरामई के एक युवक को पुलिस एनकाउंटर दिखा कर जेल भेजे जाने के विरोध को लेकर तत्कालीन एसपी डॉ अजयपाल शर्मा के खिलाफ अनशन कर आरपार की लड़ाई का एलान किया था लेकिन उनकी सख्ती के चलते उन्हें कदम वापस लेना पड़ा।