{"_id":"60a951858ebc3e866132ccd9","slug":"hathras-all-ventilators-in-active-condition-teams-searching-village-after-village-hathras-news-ali2636952145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सभी वेंटिलेटर सक्रिय हालत में, मरीजों को गांव-गांव खोज रहीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सभी वेंटिलेटर सक्रिय हालत में, मरीजों को गांव-गांव खोज रहीं टीमें
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के प्रभारी और प्रदेश के पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। इससे निपटने के लिए तेजी से प्रयास किए जा है। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों को खोजने के लिए टीमें लगातार गांव-गांव जा रही हैं और लोगों की जांचें कर रही हैं। वह भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में जितने वेंटिलेटर हैं, वह सक्रिय हैं। इस समय 24 मरीज ऑक्सीजन पर चल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में लगातार लोगों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम जा रही है।
एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जांच के नाम पर केवल औपचारिकता पूरी न की जाए। टीमें उपकरणों के साथ जाएं और कोरोना को लेकर ग्रामीणों की जांच करें। गाइड लाइन के अनुसार प्रभावी कार्य किया जाए। कोरोना वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है। सेक्टर प्रभारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।