फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: All the block heads including the district panchayat president will also win the BJP

हाथरस : जिपं. अध्यक्ष समेत सभी ब्लॉक प्रमुख भी भाजपा के जीतेंगे

Sun, 27 Jun 2021 11:10 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hathras: All the block heads including the district panchayat president will also win the BJP
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश में 17 जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये भाजपा प्रत्याशी जीत की राह पर चल पड़े हैं। हाथरस से सीमा उपाध्याय विजयी होंगी। सिकंदराराऊ तथा हसायन ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अजय प्रताप तथा धर्मेंद्र सिंह की जीत निश्चित है। ये बातें पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय एवं ठाकुर जयवीर सिंह ने रविवार को पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के जीटी रोड स्थित आवास पर कहीं।
नेताद्वय ने कहा कि प्रदेश विपक्ष का सफाया हो गया है। भाजपा की योगी सरकार हर मोर्चे पर शत सफल रहकर जनता में लोकप्रिय हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रदेश में 17 भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीत की तरफ बढ़ गए हैं। हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए तीन जून को होने वाले मतदान को लेकर जयवीर सिंह ने दावा किया कि सीमा उपाध्याय को कम से कम 20 मत मिलेंगे। नामांकन के दौरान ही विपक्ष समझ गया कि उसकी हार निश्चित है। जिला पंचायत सदस्य पूरी निष्ठा तथा समर्पण के साथ सीमा उपाध्याय के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाएंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख सिकंदराराऊ के चुनाव को लेकर नेताद्वय ने कहा कि यहां से भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप की जीत निश्चित है। हसायन से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह उर्फ पीलू भाई की जीत तय है। इस मौके पर यशपाल सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, अभिमन्यु सिंह चौहान, तेजवीर सिंह सिसोदिया, धर्मेन्द्र सिंह उर्फ पीलू भाई, सुरेश चंद्र आर्य, रेशमपाल सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, विजयपाल सिंह शिक्षक नेता, अजय प्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र चौहान, कृष्ण कुमार राघव, जितेन्द्र वार्ष्णेय, सुनील गुप्ता, महेन्द्र खलीफा, उमेर अलीबेग, वीरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed