{"_id":"5e73be838ebc3e76c9413648","slug":"hathras-all-round-development-of-the-temple-will-be-done-by-shridauji-maharaj-bhupendra-chaudhary-hathras-news-ali2295231126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मंदिर श्रीदाऊजी महाराज का कराया जाएगा सर्वागींण विकास: भूपेंद्र चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मंदिर श्रीदाऊजी महाराज का कराया जाएगा सर्वागींण विकास: भूपेंद्र चौधरी
विज्ञापन
हाथरस: सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर पुस्तक का विमोचन करते जिले के प्रभारी मंत्री व अन्य।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सभी धार्मिक और पुरातत्विक महत्व के स्थलों का विकास सरकार में प्राथमिकता पर है। शहर के पुरातत्व विभाग की किला परिसर में हुए अतिक्रमण संबंधी पत्रावलियां संबंधित अधिकारियों से तलब की जाएगी। जो भी विधि संगत कार्रवाई होगी, वह कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर श्रीदाऊजी हमारी आस्था का प्रतीक है। इसका सर्वागींण विकास कराया जाएगा। यह बातें पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने प्रदेश सरकार की तीन साल उपलब्धियों का बखान किया।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने वर्तमान लोगों की जरूरत के आधार पर धनराशि खर्च की है। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों ने चिकित्सालय बना दिए। अब हमारी सरकार स्टाफ बढ़ा रहा है। मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाई जा रही है।
पत्रकारों से वार्ता से पूर्व प्रभारी मंत्री ने जिले के विकास संबंधी तैयार की गई सुशासन के तीन वर्ष नए भारत का नया उत्तर प्रदेश पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, सीडीओ आरबी भास्कर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, डीडीओ अवधेश सिंह यादव, पीडी एके मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
बिना सेनेटाइजर, मास्क के वार्ता पर साधी चुप्पी
हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में बिना मास्क, सेनेटाइजर आदि की व्यवस्थाओं के बीच विभागीय अफसरों को एकत्रित कर वार्ता किए जाने के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने चुप्पी साध ली। उन्होंने तत्काल डीएम की ओर इशारा करते हुए पत्रकारों के सवालों के जवाब देने को कहा। डीएम ने इन सवालों के जवाब में कहा कि मास्क उन व्यक्तियों को लगाने के लिए निर्देश जारी हुए हैं, जिन्हें कोरोना होने की आशंका है। प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने सरकार द्वारा कोरोना को लेकर किए जा रहे बचाव व जागरूकता के बारे में जानकारी दी। इस मामले के सामने आने के बाद तत्काल कर्मचारियों ने स्प्रे निकालकर प्रभारी मंत्री व अन्य अफसरों के आसपास स्प्रे किया।