{"_id":"609ac3b08ebc3ef5684dfa8c","slug":"hathras-all-roads-in-the-district-will-not-be-pitched-this-year-hathras-news-ali2629031100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में इस साल भी गड्ढामुक्त नहीं हो पाएंगी सभी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में इस साल भी गड्ढामुक्त नहीं हो पाएंगी सभी सड़कें
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के लोगों के लिए इस वर्ष भी जर्जर सड़कों पर मुश्किलों भरा सफर करने को मजबूर होना पड़ेगा। वर्षाकाल में खराब हुई सड़कें गड्ढामुक्त नहीं होंगी। लोक निर्माण विभाग ने शासन को 270 किलोमीटर सड़कों का प्रस्ताव भेजा था। इसमें शासन स्तर से मात्र 70 किलोमीटर सड़कों को दुरुस्त करने की स्वीकृति मिली है। 70 किलोमीटर की सड़कों को दुरुस्त करने में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी।
उल्लेखनीय है कि अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो गई है। लोक निर्माण विभाग सहित सभी विभागों ने कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी है। लोनिवि ने जिले में 270 किलोमीटर खराब सड़कों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।
शासन स्तर से इसमें मात्र 70 किलोमीटर ही सड़कों को सुधारने की हरी झंडी दी गई है। 70 किलोमीटर सड़क को सही करने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता आनंद कुमार का कहना है कि इस वित्तीय वर्ष में 70 किलोमीटर सड़कों को दुरुस्त करने की स्वीकृति हुई है। इन पर करीब पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी।