फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Akash Jadoun of Hadouli arrested for stealing 20 kg of gold

हाथरस: 20 किलो सोना की चोरी के आरोप में हडौली का आकाश जादौन गिरफ्तार

Mon, 18 Nov 2019 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Akash Jadoun of Hadouli arrested for stealing 20 kg of gold
हाथरस: महाराष्ट्र पुलिस द्वारा पकड़ा गया लाखों रुपये कीमत के सोने की चोरी का आरोपी। - फोटो : SASNI
महाराष्ट्र पुलिस ने आकाश को हडौली से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

मुंबई से 20 किलो सोना चोरी मामले में पुलिस को थी तलाश
आरोपी आलोक के निशानदेही पर हुई कार्रवाई, एक अन्य आरोपी अब भी फरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी (हाथरस)। महाराष्ट्र पुलिस ने बीस किलो सोना चोरी के आरोपी आकाश जादौन को गांव हडौली से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के लिए पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। इसकी जानकारी महाराष्ट्र पुलिस के एपीआई सुदर्शन पटेल ने दी।
मुंबई स्थित लोकमान्य तिलक मार्ग के झाबेरी बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर में 19 जून को बीरंगश कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड अंधेरी मुंबई से तीन सौ किलो सोना रखने के लिए लाए थे। सिक्योरिटी कंपनी में आलोक परमार एवं अभिषेक परमार पुत्र मुन्ना सिंह निवासी जगनेर आगरा एवं आकाश जादौन पुत्र सुशील कुमार लोडर के रूप में काम करते थे।
विज्ञापन

सोना बैंक लॉकर में ले जाते समय एक बीस किलो का पैकेट अभिषेक ने निकाल कर अपने भाई आलोक को दे दिया। इसकी जानकारी आकाश जादौन को थी। सोना गायब होने के साथ ही तीनों फरार हो गए थे। सोना गायब होने की खबर से महाराष्ट्र पुलिस में खलबली मच गई। झाबेरी बाजार स्थित थाना लोकमान्य तिलक में तीनों आरोपियों के खिलाफ बीरंगश कंपनी ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। 30 जून 2019 को आगरा के जगनेर से महाराष्ट्र पुलिस ने आलोक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक की निशानदेही पर महाराष्ट्र पुलिस ने 13 किलो सोना बरामद किया था। शेष आरोपियों की महाराष्ट्र पुलिस को तलाश थी। सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस के एपीआई सुदर्शन पटेल की टीम ने क्षेत्र के गांव हडौली में दबिश देकर आकाश जादौन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अपने साथ महाराष्ट्र ले गई है। जबकि आरोपी अभिषेक परमार की तलाश अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed