फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras ahead of Aligarh in public welfare schemes

Hathras News: लोकहितकारी योजनाओं में अलीगढ़ से आगे है हाथरस, पीएम जन आरोग्य में अलीगढ़ अव्वल

Mon, 16 Jan 2023 06:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 06:24 PM IST
सार

लोकहितकारी योजनाओं में जनपद हाथरस 9वें एवं अलीगढ़ 17वें स्थान पर है। समीक्षा बैठक में शीर्ष प्राथमिकता वाली योजनाओं में सबसे खराब स्थिति प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में गोल्डन कार्ड बनाये जाने, परिवार नियोजन की पाई गई। 

विज्ञापन
Hathras ahead of Aligarh in public welfare schemes
समीक्षा बैठक में अलीगढ़ कमिश्नर नवदीप रिणवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में लोकहितकारी योजनाओं में हाथरस अलीगढ़ से आगे है, जबकि पीएम जन आरोग्य योजना में अलीगढ़ जनपद पूरे मंडल में हाथरस से आगे है। मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने बधाई दी।

विज्ञापन


अलीगढ़ कमिश्नर नवदीप रिणवा ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में मंडल के सभी जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों के साथ विकास, कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा की। उन्होंने लोकहितकारी योजनाओं में जनपद हाथरस को 9वें एवं अलीगढ़ को 17वें स्थान पर आने की बधाई दी।
विज्ञापन


शीर्ष प्राथमिकता वाली योजनाओं में सबसे खराब स्थिति प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में गोल्डन कार्ड बनाये जाने, परिवार नियोजन की पाई गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में मंडल में ओवरऑल 43.34 प्रतिशत ही कार्य हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ में   52.35 प्रतिशत, एटा में 49.62, कासगंज में 39.51 प्रतिशत वहीं हाथरस की 31.88 प्रतिशत प्रगति पाई गई। मंडल में 611368 परिवारों में 2632615 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। मंडल भर में अब तक 878294 गोल्डन कार्ड बनाए गए। 328627 परिवार ऐसे हैं, जिनमें कम से कम एक सदस्य का कार्ड बन गया है। 


पिछले माह में 28838 गोल्डन कार्ड बनाए गए। मंडल में अब तक 90594 लाभार्थियों के योजना का लाभ प्राप्त किया, जिसमे सर्वाधिक अलीगढ़ जिले में 65994 व्यक्तियों ने योजना से उपचार का लाभ प्राप्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed