फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Agra-Aligarh National Highway to be made four lane

हाथरस : आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को बनाया जाए फोर लेन

Fri, 26 Feb 2021 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Agra-Aligarh National Highway to be made four lane
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्रीय सांसद राजवीर दिलेर ने सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अलीगढ़ आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि जल्द ही वह इस मामले को संसद में भी उठाएंगे।
दिलेर ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया है कि यह मार्ग काफी जोखिम भरा है। इसकी बनावट टेढ़ी मेढ़ी व सर्पाकार होने के कारण सामने से आता हुआ वाहन दिखाई देने समस्या आती है। जिसके कारण मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं । यह मार्ग पर्यटन व धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को ताज नगरी आगरा से जोड़ने वाला एक मात्र मार्ग है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर जगह-जगह दुर्घटना संभावित क्षेत्र के सैकड़ों बोर्ड भी लगे हुए हैं। अत्यधिक व्यस्त मार्ग होने के कारण राजस्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। दक्षिण भारत को जाने वाले भारी वाहन भी इस पर अधिक चलते हैं। इसलिए इसका फोरलेन किया जाना आवश्यक है। सांसद दिलेर ने बताया कि नितिन गडकरी द्वारा मार्ग का परीक्षण कराने के आदेश कर दिए गए हैं। इसी मुद्दे को वे आठ मार्च से पुन: प्रारंभ होने वाले लोकसभा सत्र में भी उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed