फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After the fight, the people of the Scheduled Castes wrote 'Sale Hai' on the houses

हाथरस : मारपीट के बाद अनुसूचित जाति के लोगों ने मकानों पर लिखा ‘बिकाऊ है’

Wed, 03 Nov 2021 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After the fight, the people of the Scheduled Castes wrote 'Sale Hai' on the houses
गांव परसौरा में दबंगों एवं दलित समाज के लोगों के मध्य हुए झगड़े के बाद गांव में पहुंची पुलिस। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव परसौरा में सोमवार की सुबह दबंगों एवं अनुसूचित जाति के लोगों के मध्य हुई मारपीट के बाद मंगलवार की सुबह अनुसूचित जाति के लोगों ने अपने मकानों पर बिकाऊ लिख दिया है। यह लोग दबंगों के भय से गांव से पलायन करने की योजना बनाने लगे। जानकारी होते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया।
सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह एवं कोतवाल अतुल कुमार दिन निकलते ही गांव में पहुंच गए और दलित समाज के लोगों को समझाने में जुट गए। पूरे दिन मान-मनौव्वल का दौर चला, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। खासकर महिलाओं में काफी गुस्सा था।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति पक्ष के लोगों आरोप था कि दबंग लोग उन अत्याचार करते आ रहे हैं। गांव में उनकी जनसंख्या काफी कम है। सोमवार की पुलिस ने दबंगों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उनको छोड़ दिया। इन लोगों का आरोप था कि स्थानीय पुलिस पार्टी विशेष के दबाव में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी कोई नहीं सुन रहा। सोशल मीडिया पर मकान बिकाऊ की बात वायरल होने के बाद इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई। शाम को भीम आर्मी के कुछ नेता भी गांव में पहुंच गए। उनके समझाने एवं पुलिस द्वारा सही कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन करने का आश्वासन देने पर यह लोग माने और मकानों से मकान बिकाऊ शब्द को साफ किया।
अनुसूचित जाति पक्ष के भगत सिंह का कहना है कि यदि पुलिस ने उनके साथ न्याय नहीं किया तो वह गांव को छोड़ने के लिए मजबूर होंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार होगा। उल्लेखनीय है कि सोमवार की सुबह गली में से ट्रैक्टर निकालने के विवाद को लेकर गांव में दो अलग-अलग समाज के लोगों के बीच मारपीट हो गई थी।
झगड़े में छह लोग घायल हो गए थे। घायलों में से पांच लोगों को गंभीर हालत में हाथरस रेफर कर दिया गया। इधर, दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि झगड़ा अनुसूचित पक्ष के लोगों ने किया था। उन्होंने केवल अपना बचाव किया। पुलिस ने सोमवार की देर रात दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ-आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

इस गांव के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हमेशा से शांति रही है और वह लोग अब भी शांति चाहते हैं। गांव में पूरी तरह से शांति है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। जांच जारी है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। दोषियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
-ब्रह्म सिंह, सीओ सादाबाद

हाथरस : गांव परसौरा में सोमवार को दबंगों एवं अनुसूचित जाति के लोगों के मध्य हुए झगड़े के बाद अनुसू?

हाथरस : गांव परसौरा में सोमवार को दबंगों एवं अनुसूचित जाति के लोगों के मध्य हुए झगड़े के बाद अनुसू?- फोटो : SHAPHU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed