फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After getting vaccinated itself, others are motivating children too

हाथरस : खुद टीका लगवाने के बाद दूसरों बच्चों को भी कर रहे प्रेरित

Fri, 22 Apr 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: After getting vaccinated itself, others are motivating children too
हाथरस : सीएमओ कार्यालय में किशोरी को टीका लगाती कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बच्चे खुद को कोरोना से बचाव का टीका लगवाकर दूसरे बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है, उन्हें समझा रहे हैं कि सुई चुभने का पता भी नहीं चलता। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और इसे सभी को लगवाना चाहिए।
शुक्रवार को भी मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय परिसर स्थित नगरीय स्वास्थ्य इकाई पर कोरोना का टीका लगवाने के लिए 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चे आए। बच्चों के साथ आए उनके अभिभावक उनका हौसला बढ़ाते हुए दिखे, क्योंकि इंजेक्शन को लेकर यह बच्चे डर महसूस कर रहे थे, लेकिन टीका लगते ही उनका डर दूर हो गया। बच्चे यह कहते हुए दिखे कि टीका लगने पर उन्हें दर्द ही नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के टीके की खुराक मैने तो ले ली है। अब सभी से अनुरोध है कि वह भी टीका लगवा लें, ताकि खुद भी सुरक्षित हों और परिवार भी सुरक्षित रहे।
-आदित्य सिंह, छात्र लॉर्ड कृष्णा स्कूल।
मुझे कोरोना से बचाव का टीका लगने से पहले थोड़ा डर जरूर लगा था, लेकिन सुई कब लग गई, पता ही नहीं चला। मेरे परिवार में सभी सदस्य टीका लगवा चुके हैं।
-उत्सव पचौरी, छात्र सेंट फ्रांसिस स्कूल।
हमने तो पहले ही कोरोना रोधी टीका लगवा लिया था। अब अपने बेटे को भी टीके की पहली खुराक लगवाई है। इसे लेकर हमें गंभीर होना होगा। तभी हम कोरोना से लड़ाई लड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. शामिनी शर्मा, शिक्षिका आरडी गर्ल्स कॉलेज।
मैं खुद अपने बेटे को कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए आया हूं। इसे लेकर कुछ लोगों में जो भ्रांतियां हैं, वह गलत हैं। कोरोना रोधी टीके से तो हम, हमारा परिवार और समाज के लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
-सुधीर कुमार एडवोकेट, अभिभावक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed