{"_id":"5e55666b8ebc3ef405352b62","slug":"hathras-after-all-how-the-encroachment-from-the-market-was-removed-the-entire-file-disappeared-by-the-babus-hathras-news-ali227662659","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: आखिर कैसे हटे मंडी से अतिक्रमण, पूरी फाइल ही बाबुओं ने कर दी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: आखिर कैसे हटे मंडी से अतिक्रमण, पूरी फाइल ही बाबुओं ने कर दी गायब
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में परिसर में कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। अब अवैध कब्जा हटाने की बात आई तो कुछ बाबुओं ने फाइलें गायब कर दी। अब अधिकारियों की सख्ती के चलते इन गायब फाइलों को तलाश किया जा रहा है, ताकि यह पता चल सके किस ने अतिक्रमण कर रखा है।
हाथरस मंडी समिति में करीब 400 दुकानें अलग-अलग ब्लॉक में दुकानों में बनी हुई है। पूर्व में अतिक्रमण को ध्वस्त करने का आदेश आया। मंडी प्रशासन ने सब्जी मंडी में अतिक्रमण को हटाने की योजना भी तैयार कर ली। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए मंडी प्रशासन द्वारा नोटिस दिया जाता कि इससे पहले ही वहां से कुछ फाइलें ही गायब कर दी गई। ऐसे में मंडी समिति के कार्यालय से करीब 20 दुकानों की आवंटन की फाइलें गायब हैं। सूत्रों की मानें तो इनसे हर माह किराया भी लिया जा रहा हैं, लेकिन इनकी आवंटन की फाइल गायब है। इन फाइलों को कर्मियों द्वारा तलाश जा रहा है।
एक बाबू की अलमारी का तुड़वाया ताला
मंडी समिति कार्यालय में तैनात बाबुओं के तबादले हो गए। एक बाबू सेवानिवृत्त हो गए हैं। इन बाबू द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति को चार्ज भी नहीं दिया गया। मंडी प्रशासन के अधिकारियों ने काफी समय के बाद अलमारी का ताला तुड़वाकर दूसरे व्यक्ति को चार्ज दिया। अब अलमारी और अन्य रिकार्ड के आधार पर फाइलों को तलाश जा रहा है। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि बाबुओं के तबादले व सेवानिवृत्त होने के कारण रिकॉर्ड में फाइलें नहीं मिल पा रही हैं। अलाटमेंट की फाइलों को तलाश जा रहा है।