{"_id":"60f86b918ebc3e6d7139f595","slug":"hathras-after-16-days-of-marriage-the-death-of-the-young-man-caused-uproar-in-the-family-sadabad-news-ali2686890141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शादी के 16 दिन बाद ही युवक की मौत से परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शादी के 16 दिन बाद ही युवक की मौत से परिवार में कोहराम
विज्ञापन
हाथरस : बाइकों की भिड़ंत में मृत प्रकाश का फाइल फोटो।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहे के पास मंगलवार की शाम को दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक का उपचार आगरा में चल रहा है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सादाबाद के मोहल्ला चामड़ वाला निवासी प्रकाश दीक्षित पुत्र भिखारीदास एक मोबाइल कंपनी में प्रमोटर के रूप में कार्यरत था। वह मंगलवार की शाम को अपना काम खत्म करके बाइक से घर लौट रहा था तो इस दौरान चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल के पास उसकी बाइक एक अन्य बाइक से भिड़ गई, जिससे दोनों बाइकों पर सवार युवक सड़क पर गिर गए। दोनों की बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
प्रकाश के अलावा गांव चौबारा निवासी गौरव पुत्र जयप्रकाश भी सड़क दुर्घटना में घायल हुआ। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से दोनों को आगरा के लिए रेफर किया गया, लेकिन देर रात ही करीब 36 वर्षीय प्रकाश दीक्षित की मौत हो गई, जबकि गौरव का उपचार अभी चल रहा है। बताते हैं कि दुर्घटना में मृत प्रकाश की शादी अभी हाल ही में छह जुलाई को हुई थी। शादी को सिर्फ 16 दिन ही व्यतीत हुए थे। ऐसे में इस तरह का हादसा होने से परिवार में कोहराम मच गया है। आसपास के इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई है।