फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Advocates start indefinite strike in Sadabad, protest

हाथरस: सादाबाद में अधिवक्ताओं ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 29 Jan 2020 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Advocates start indefinite strike in Sadabad, protest
​हाथरस: अधिवक्ताओं के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे पूर्व विधायक प्रताप चौधरी और रामसरन आर्य। - फोटो : SADABAD
अधिवक्ताओं ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, प्रदर्शन
विज्ञापन

मुरसान, चंदपा थाने के दांडिक वादों के क्षेत्राधिकार जिला मुख्यालय पर भेजे जाने से आक्रोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। मुरसान और चंदपा थाने के दांडिक वादों के क्षेत्राधिकार को पुन: जिला मुख्यालय पर भेजे जाने के विरोध में सादाबाद के अधिवक्ताओं ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। अधिवक्ताओं ने आंदोलन को गति देने के लिए बैठक कर पहले विचार विमर्श किया, उसके बाद विरोध प्रदर्शन भी किया।
बैठक में दी बार एसोसिएशन के सचिव अनिल दीक्षित ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की नीति है कि वादकारियों को सस्ता और सुलभ न्याय मिले। न्याय वादकारी के द्वार तक पहुंचे, लेकिन मुरसान और चंदपा थाने के दांडिक वादों के क्षेत्राधिकार को पुन: जिला मुख्यालय पर भेजे जाने से वादकारियों को काफी दूर तक जाना पड़ेगा। चंदपा थाने की सीमा सादाबाद कोर्ट से मात्र तीन किमी और मुरसान थाने की सीमा सादाबाद कोर्ट से मात्र पांच किमी की दूरी पर है। पुलिस क्षेत्राधिकारी भी सादाबाद में ही बैठते हैं। इस लिहाज से इन दोनों थानों के दांडिक वादों का क्षेत्राधिकार सादाबाद में ही रहना चाहिए।
विज्ञापन

अध्यक्ष गुनेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि पांच सूत्री मांगों, जिनमें एसीजेएम कोर्ट का रिमांड वर्क, एडीजे कोर्ट की स्थापना, मुरसान थाने का क्षेत्राधिकार, चंदपा थाने का क्षेत्राधिकार और सीनियर डिविजन सादाबाद की पत्रावलियां, जो जिला मुख्यालय में विचाराधीन हैं, की वापसी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अधिवक्ता महेशचंद्र शर्मा, बीपी शर्मा, दिनेशपाल सिंह, दलवीर सिंह, जेके शर्मा, कुंजिल सिंह, रामेश्वर सिंह जैसवाल, सुरेंद्र पाराशर, वीरेंद्र मित्तल, अजीत चौधरी, मनोज चौधरी, शशिपाल सिंह, अखिलेश चौधरी, भूरी सिंह, राकेश लाल, महेश गौतम, दीपक दीक्षित, भानुदत्त राजौरिया, कुलदीप, विवेक सारस्वत, दिनेश गौतम, भानुप्रताप सिंह, रामकुमार गौतम, संजय यादव, नितिन शर्मा, रामनिवास पाराशर, प्रदीप चौहान, पुष्पेंद्र चौधरी, वंशी वाले, बालकिशन सिंह, मुकेश तिवारी, विनोद गौतम, सीएम गौतम, बीडी गौतम, विशंभर सिंह, कुंवरपाल सिंह, कृष्णमुरारी, अरुण कुमार, दिवाकर शर्मा, देवेंद्र राजपूत, आशीष शाह, हरीशंकर गिरी आदि मौजूद थे।
आंदोलन के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित
सादाबाद। दी बार एसोसिएशन द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल और आंदोलन को सफल और गतिशील बनाने के लिए संघर्ष समिति का गठन कर दिया गया है। सचिव अनिल दीक्षित ने बताया कि संघर्ष समिति में महेशचंद्र शर्मा, महेशचंद्र गौतम, अजीत सिंह, भानुदत्त राजौरिया, भानुप्रताप सिंह, दीपक दीक्षित को शामिल किया गया है। यह समिति बार के संरक्षण में संघर्ष को प्रभावशाली बनाएगी।

दो पूर्व विधायकों ने भी किया मांगों का समर्थन
सादाबाद के पूर्व विधायक प्रताप चौधरी और पूर्व विधायक रामसरन आर्य ने भी अधिवक्ताओं की पंाच सूत्री मांगों को जायज बताते हुए उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। दोनों पूर्व विधायक मंगलवार को सादाबाद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से मिले और उनकी मांगों का पुरजोर समर्थन किया। पूर्व विधायकों ने कहा कि वादकारियों के हित में जरूरी है कि चंदपा और मुरसान थाने के दांडिक वादों का क्षेत्राधिकार सादाबाद में ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed