फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Administration was cautious about counting of panchayat by-elections

हाथरस : पंचायत उपचुनाव की मतगणना को लेकर सतर्क रहा प्रशासन

Sat, 06 Aug 2022 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Administration was cautious about counting of panchayat by-elections
मतगणना के दौरान निरीक्षण करते डीएम और एसपी। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार की सुबह आठ बजे से सदर, सादाबाद और सहपऊ विकास खंड कार्यालय परिसर में शुरू हुई। सुबह से ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सतर्क रहे। डीएम व एसपी ने मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिले में वार्ड संख्या 16 में जिला पंचायत सदस्य के साथ दो ग्राम प्रधान पद व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर मतदान कराया गया था। मतदान के बाद पांच अगस्त को मतगणना पूरी की गई। मतगणना संबंधित विकास खंड कार्यालयों पर कराई गई। मतगणना के लिए सुबह से पुलिस व प्रशासनिक अमला सतर्क रहा।
विज्ञापन

ब्लॉक सदर के मतगणना कक्ष में एसडीएम सदर राजकुमार सिंह यादव की निगरानी में ग्राम पंचायत गढ़ी परती बनारसी में ग्राम प्रधान पद पर हुए मतदान को लेकर मतगणना की गई। दोनों मतपेटिकाओं को एआरओ की निगरानी में स्ट्रांग रूम से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। गढ़ी परती बनारसी में ग्राम प्रधान पद धूल मोहम्मद, आमिर खान और विनोद कुमार चुनाव मैदान में थे। धूल मोहम्मद को 318, आमिर खान 148 और विनोद कुमार 142 मत प्राप्त हुए। दोनों बूथों के 23 मतों को निरस्त किया। ब्लॉक परिसर में एसडीएम सदर राजकुमार सिंह यादव ने विजयी प्रत्याशी धूल मोहम्मद को विजयी प्रमाणपत्र दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed