फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras ADM J car collides with policeman car

Road Accident: पुलिसकर्मी की कार से भिड़ी एडीएम की गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी, अर्दली समेत दो घायल

Thu, 28 Mar 2024 09:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 09:42 PM IST
सार

हाथरस एडीएम न्यायिक अपनी गाड़ी से सदर तहसील स्थित निवास से कलेक्ट्रेट में बैठक में शामिल होने जा रहे थे। गाड़ी में उनके साथ अर्दली और सुरक्षा गार्ड भी थे। जैसे ही उनकी गाड़ी लहरा बाईपास के निकट पहुंची। तभी सामने से आ रही वैगनआर कार से टकरा गई। हादसे में एडीएम न्यायिक के अर्दली और वैगनआर कार में सवार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
Hathras ADM J car collides with policeman car
एडीएम न्यायिक की क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के लहरा बाईपास के निकट एडीएम न्यायिक शिवनारायण शर्मा की गाड़ी सामने से आ रही वैगनआर कार से टकरा गई। हादसे में एडीएम न्यायिक बाल-बाल बच गए, जबकि एडीएम न्यायिक का अर्दली व कार सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां दोनों का उपचार जारी है। 

विज्ञापन


एडीएम न्यायिक शिवनारायण शर्मा अपनी गाड़ी से सदर तहसील स्थित निवास से कलेक्ट्रेट में बैठक में शामिल होने जा रहे थे। गाड़ी में उनके साथ अर्दली और सुरक्षा गार्ड भी थे। जैसे ही उनकी गाड़ी लहरा बाईपास के निकट पहुंची। तभी सामने से आ रही वैगनआर कार से टकरा गई। हादसे में एडीएम न्यायिक के अर्दली सत्यप्रकाश निवासी आवास-विकास कॉलोनी और वैगनआर कार में सवार पुलिसकर्मी विजय कुमार निवासी बागपत घायल हो गए। पुलिसकर्मी कार से गाजियाबाद जा रहे थे। हादसे में एडीएम न्यायिक की गाड़ी में बैठे सुरक्षा गार्ड को भी चोट लगी है। घायल पुलिसकर्मी आगरा के हरी पर्वत थाने में तैनात है।
विज्ञापन

 पुलिसकर्मी की क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और काफी भीड़ एकत्रित हो गई। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला गया। दोनों घायलों को लेकर एडीएम न्यायिक अन्य वाहन की मदद से जिला अस्पताल आए। चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी एडीएम को फोन कर घटना की जानकारी लेने में जुट गए। हादसे के बाद आनन-फानन घटना स्थल पर एसडीएम की गाड़ी को भेजा गया। एसडीएम की गाड़ी में बैठकर एडीएम न्यायिक बैठक के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed