फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Additional Chief Secretary Home and DGP stayed in Hathras for three hours

हाथरस: हाथरस में तीन घंटे रुके अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी

Sun, 04 Oct 2020 12:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Additional Chief Secretary Home and DGP stayed in Hathras for three hours
हाथरस: पत्रकार वार्ता करते डीजीपी एचसी अवस्थी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव गृह व डीजीपी करीब तीन घंटे हाथरस में रहे। इस बीच उन्होंने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से बिटिया के प्रकरण की पूरी जानकारी ली। इसके बाद बिटिया के गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिले।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी का हेलीकॉप्टर शनिवार की दोपहर को करीब डेढ़ बजे पुलिस लाइन में उतरा। दोनों अधिकारियों ने हेलीपैड पर मौजूद आईजी, डीआईजी, कमिश्नर, डीएम और एसपी से करीब 15 मिनट तक इस प्रकरण को लेकर बातचीत की। इसके बाद दोनों अधिकारी करीब पौने दो बजे एसपी दफ्तर पहुंचे और यहां से पूरे लाव-लश्कर के साथ चंदपा के लिए रवाना हुए। बिटिया के गांव पहुंचकर दोनों आला अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

आश्वस्त किया कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। साढ़े तीन बजे दोनों अधिकारियों ने मीडिया को बात करने के लिए एसपी दफ्तर में बुलाया। करीब चार बजे वार्ता शुरू हुई। यह वार्ता करीब आठ मिनट चली और फिर वह अपनी बात कहकर करीब सवा चार बजे गाड़ियों में बैठकर हेलीपैड पर पहुंच गए। यहां पर भी उन्होंने अधिकारियों से करीब 15 मिनट तक बातचीत की। शाम करीब साढ़े चार बजे अपर मुख्य सचिव गृह व डीजीपी ने हेलीकाप्टर में बैठकर लखनऊ के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed