{"_id":"607c6ad78ebc3e8dbe5c36af","slug":"hathras-action-will-be-taken-on-shops-for-not-following-the-instructions-issued-to-prevent-corona-hathras-news-ali261384891","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दुकानों पर कोरोना से बचाव के लिए जारी निर्देशों का पालन न करने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दुकानों पर कोरोना से बचाव के लिए जारी निर्देशों का पालन न करने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना महामारी को लेकर दुकानों पर कोरोना से बचाव के लिए एसडीएम सदर ने निर्देश जारी किए हैं।
एसडीएम सदर अंजली गंगवार ने कहा है कि दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के प्रवेश द्वार पर हाथों को कीटाणु रहित करने के लिए एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का प्रयोग करें। इन्फ्रारेड थर्मामीटर की व्यवस्था यथासंभव की जाए। प्रतिष्ठानों और दुकानों पर दुकानदार न तो स्वयं बिना मास्क के बैठें और न ही बिना मास्क के ग्राहकों, अन्य व्यक्तियों को दुकान या प्रतिष्ठान में प्रवेश करने दें।
सामाजिक दूरी का पालन किया जाए। दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर ग्राहकों के खड़े होने के लिए सामाजिक दूरी का मानक तय करते हुए गोले बनाए जाएं। अगर कोई दुकानदार शासन के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।