{"_id":"6054e7578ebc3e8cd11fe1f9","slug":"hathras-accused-of-killing-and-burning-a-married-woman-for-extra-dowry-sadabad-news-ali2590442127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता को मारकर जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता को मारकर जलाने का आरोप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
क्षेत्र के गांव नगला फत्ता में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को मृतक महिला के पिता ने दर्ज कराई है।
ओमप्रकाश पुत्र रामचरन निवासी गांव दौलतपुर बैजुआ थाना सिरजागंज फिरोजाबाद ने गांव नगला फत्ता सादाबाद निवासी मृतका की सास मीरा पत्नी हरिप्रसाद, ससुर हरिप्रसाद, गिरिराज सिंह पुत्र हरिप्रसाद और रवि कुमार पुत्र हरिप्रसाद के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में ओमप्रकाश ने कहा है कि उसने अपनी बेटी विनीता की शादी 30 जून 2020 को गिरिराज सिंह निवासी नगला फत्ता सादाबाद के साथ की थी, लेकिन ससुरालीजन उसकी बेटी विनीता को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करते चले आ रहे थे। 18 मार्च को नामजद लोगों ने उसकी बेटी को मारकर जला दिया। इसकी सूचना पड़ोस में रहने वाली एक लड़की ने दी। सूचना पर जब वह नगला फत्ता पहुंचा तो वहां कोई मौजूद नहीं मिला।