फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Accused of demanding bribe of one lakh rupees by calling himself SDM arrested

हाथरस: खुद को एसडीएम बताकर एक लाख रुपये की घूस मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2020 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Accused of demanding bribe of one lakh rupees by calling himself SDM arrested
हाथरस: एसडीएम सासनी बनकर एक लाख रुपये की ठगी का प्रयास करने वाला आदित्य दीक्षित पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा पुरदिलनगर में मंगलवार को खुद को एसडीएम सासनी बताकर एक लाख रुपये की मांग कर रहे एक शख्स को आसपास के दुकानदारों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर इस शख्स ने आटा चक्की मालिक को जान से मारने की धमकी दी और एक महिला से छेड़छाड़ भी की। इससे गुस्साए दुकानदार उस पर टूट पड़े। पुलिस ने आरोपी को चालान कर जेल भेज दिया है।
नगर की राधानगर कॉलोनी निवासी आदित्य दीक्षित पुत्र देवेंद्र दीक्षित शूल को 2019 में जिला गौतमबुद्ध नगर की थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने आईपीएस बनकर होटल में मुफ्त में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सोमवार को पुरदिलनगर कस्बे में एक आटा चक्की की दुकान पर अपने
विज्ञापन

आपको एसडीएम सासनी बनकर एक लाख रुपये ठगने के प्रयास में लोगों ने पकड़ लिया और धुनकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसका विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेेज दिया है। कोतवाली पुलिस के आरोपी को धारा 452, 354,386, 170 के तहत चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed