{"_id":"60d37b528ebc3e2c5423f367","slug":"hathras-accused-arrested-for-doing-obscene-act-with-girl-child-hathras-news-ali266307048","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
क्षेत्र के गांव में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक युवक को मुरसान पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बताया जाता है कि क्षेत्र के गांव में एक विधवा महिला मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। महिला का आरोप है कि शनिवार की रात को पास का रहने वाला संतोष नामक युवक अचानक उसके घर में आ गया और पांच वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा।
यह देखकर महिला ने शोर शराबा शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। लोगों को एकत्रित होता देख युवक मौके से भाग गया। इसकी शिकायत महिला ने मुरसान कोतवाली में की है। शिकायत के बाद मुरसान पुलिस ने बुधवार को संतोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद