फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: ABVP's new city executive announced

हाथरस : अभाविप की नई नगर कार्यकारिणी घोषित

Thu, 13 Jan 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: ABVP's new city executive announced
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी व नगर अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश मंत्री बलदेव चौधरी, प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा, नगर विस्तारक राज मिश्रा, नगर अध्यक्ष कुमुद गुप्ता व नगर राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख सुहाना ने मां सरस्वती व युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।
परिषद की हाथरस नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें अभाविप हाथरस नगर इकाई के नगर अध्यक्ष कुमुद गुप्ता (अध्यापक, डीआरबी इंटर कॉलेज), नगर उपाध्यक्ष सुभाष दीक्षित (अध्यापक, जनता आदर्श इंटर कॉलेज), कमल गुप्ता (अध्यापक, कमल पब्लिक स्कूल), संजीव सेंगर (अध्यापक, बागला इंटर कॉलेज) व शिवशंकर शर्मा (अध्यापक बागला इंटर कॉलेज) को बनाया गया।
विज्ञापन

जिला एसएफएस प्रमुख आशीष कुमार, जिला एसएफडी प्रमुख अभिषेक शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रमुख रोहित अग्रवाल, जिला राष्ट्रीय कलामंच प्रमुख नवीन कुशवाहा तहसील संयोजक गौरव रावत, तहसील सह संयोजक मोहिनी कुशवाहा व मुदित भारद्वाज, नगर मंत्री देव शर्मा, नगर सह मंत्री अंजली, अर्पित, आदित्य व शुभांश को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर सोशल मीडिया प्रमुख अंकुश, नगर सह सोशल मीडिया प्रमुख साहिल, नगर आंदोलन प्रमुख प्रणवीर तोमर, नगर सह आंदोलन प्रमुख विशाल भारद्वाज, नगर एसएफएस प्रमुख प्रियांशु, नगर सह एफएसएफ प्रमुख आशा व प्रिया, नगर राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख सुहाना, नगर खेल कार्य प्रमुख अनिल वर्मा, नगर सह खेल कार्य प्रमुख सागर, नगर एसएफडी प्रमुख हर्ष, नगर सह एसएफडी प्रमुख गुनगुन व आकाश ठाकुर को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed