{"_id":"5f036e7d8ebc3e42b24011d8","slug":"hathras-abvp-protests-outside-a-school-to-protest-fee-hike-protests-hathras-news-ali237989360","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी ने एक स्कूल के बाहर दिया धरना, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी ने एक स्कूल के बाहर दिया धरना, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हाथरस: फीस वृद्धि के विरोध में एक स्कूल के गेट पर प्रदर्शन करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
काफी प्राइवेट स्कूलों द्वारा कोरोना काल की फीस ली जा रही है और फीस में वृद्धि भी की गई है। इसका विरोध भी शुरू हो गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने एक स्कूल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। मामला कोतवाली सदर तक पहुंच गया। बाद में एसडीएम सदर ने स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से ही फीस लें और बिना वजह अभिभावकों को परेशान न किया जाए।
फीस वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ कार्यकर्ता सेक सरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल गए। वहां जब स्कूल प्रशासन से बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची तो कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने वहां धरना दे दिया। इस दौरान वहां हंगामा भी हुआ। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। परिषद के पदाधिकारी, अभिभावक, शिक्षक व प्रधानाचार्य कोतवाली सदर पहुंच गए। एसडीएम सदर रामजी मिश्र भी वहां आ गए।
उन्होंने दोनों पक्षों को सुना और स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की गाइडलाइन के हिसाब से ही फीस ली जाए। किसी भी तरह की बिना वजह अतिरिक्त फीस न ली जाए। बाद में दोनों पक्ष वहां से चले गए। परिषद विभाग संयोजक सौरभ शर्मा, जिला संयोजक शुभम कुशवाहा ने कहा है कि कोई भी स्कूल प्रशासन मनमानी न करें और कोरोना काल में अभिभावकों का सहयोग करें। यदि किसी कॉलेज में इस तरह कोई मामला आया तो परिषद इसका तीखा विरोध करेगी। इस मौके पर परिषद के विभाग प्रमुख वरुण अग्रवाल, जिला प्रमुख आलोक, दिव्य भारद्वाज, अविनाश, अभिषेक, अनमोल आदि मौजूद थे।