फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A young man riding a bike dies in a truck collision

हाथरस : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 21 Apr 2021 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: A young man riding a bike dies in a truck collision
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर ग्राम समामई के निकट एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इधर, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
ग्राम रूहल निवासी यशवंत उर्फ डिंपी (22) पुत्र शंकरलाल मंगलवार की दोपहर अपने घर से बाजार आ रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर इंद्राणी गार्डन के निकट पहुंचा अलीगढ़ की ओर से रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए हाथरस भेजा था। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed