फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A young man returned from Mumbai found corona infected

हाथरस: मुंबई से लौटकर आया एक युवक मिला कोरोना संक्रमित

Fri, 22 May 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hathras: A young man returned from Mumbai found corona infected
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव युवक सामने आया। मुरसान के एक गांव का रहने वाला एक युवक हाल में ही मुंबई से आया था और तब से यहीं एक क्वारंटीन सेंटर में मौजूद था। उसके संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उसे देर शाम मुरसान स्थित कोविड-1 अस्पताल में दाखिल करा दिया गया। जिले में इसे मिलाकर अब तक कोरोना के 21 मामले आ चुके हैं। इसमें से 18 लोग स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
मुरसान के गांव फरसौटी का 25 वर्षीय एक युवक मुंबई की सरकारी गोशाला में दूध का काम करता था। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते पिछले दिनों वह मुंबई से लखनऊ तक ट्रेन से आया और उसके बाद वह वहां से बस से यहां तक आया। यहां उसका नमूना लिया गया और उसे आरपीएम स्कूल के क्वारंटीन सेंटर में दाखिल करा दिया गया।
विज्ञापन

अब उसके नमूने की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें वह कोरोना संक्रमित मिला है। देर शाम उसे क्वारंटीन सेंटर से मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में दाखिल करा दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही उसके गांव में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम छह लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें से एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। वह हाल में ही मुंबई से लौटकर आया बताते हैं।
-प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed